Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रयागराज में छह साल से बेटी के साथ दरिंदगी कर रहा पिता; मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

प्रयागराज: जार्जटाउन में एक महिला ने अपने ही पति पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि छह साल से बेटी के साथ दरिंदगी हो रही है। इसका पता उसे दो दिन पहले चला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल, आरोपी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। 

महिला मूलरूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली है। पिछले कई साल से अल्लापुर में किराये के कमरे में रहती है। पुलिस को बताया कि उसकी दो बेटियों में से बड़ी की उम्र 16 साल है। एक सितंबर को वह घर पर नहीं थी। आरोप है कि इसी दौरान छोटी बेटी ने देखा कि उसकी बड़ी बहन के साथ पिता गलत काम कर रहा है।

घर पहुंचने पर बेटी ने यह बात बताई तो उसके होश उड़ गए। उसने बड़ी बेटी से पूछा तो वह बिलखने लगी। बताया कि छह साल से पापा जबरदस्ती कर रहे हैं। इस बारे में जब उसने पति से पूछा तो उसने न सिर्फ उसे, बल्कि बच्चों को भी पीटना शुरू कर दिया।

कहा कि कहीं भी शिकायत की या मुंह खोला तो सबको जान से मार दूंगा। इसके बाद वह बेटी के साथ दरिंदगी की शिकायत लेकर थाने पहुंची और पति के खिलाफ तहरीर दी।  

Post a Comment

0 Comments