Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रयागराज : नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय में निबन्ध प्रतियोगिता सम्पन्न

प्रयागराज : नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय क़े हिंदी विभाग द्वारा हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित त्रिदिवसीय कार्यक्रम के अन्तर्गत आज दिनांक १२.९.२०२४ को निबन्ध प्रतियोगिता सम्पन्न हुई, जिसमें विभिन्न संकायों के २४ प्रतिभागियों ने सहभागिता की। डॉ हिमांशु शेखर सिंह अध्यक्ष- हिन्दी विभाग ने बताया कि कार्यक्रम में पलक वाजपेयी प्रथम, रिया गुप्ता द्वितीय तथा प्रीति यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

डाॅ. किरण सिंह, डाॅ. अरविन्द शुक्ला, डाॅ. शक्तिनाथ त्रिपाठी तथा डाॅ. संजय कुमार भारती ने निर्णायक की भूमिका निभायी। विभागीय सहयोगी डाॅ. ममता मिश्रा, डाॅ. सव्यसाची, डाॅ. मंजू शुक्ला, डाॅ. भूपनारायण, डॉ. राजीव कुमार वर्मा, डाॅ. आलोक कुमार विश्वकर्मा सहित डाॅ. बृजेन्द्र मिश्र, डाॅ. राहुल कृष्ण, श्री संतोष कुमार शुक्ला का विशेष सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments