Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रयागराज: NGBU के डा. संतेश्वर कुमार मिश्र शोध के लिए हुए चयनित

प्रयागराज: नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय, प्रयागराज  के समाजशास्त्र विषय के विभागाध्यक्ष डॉ. संतेश्ववर कुमार मिश्र को भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा शोधकार्य के लिए चयनित किया गया है। 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का ग्रामीण परिवेश में गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाली महिलाओं पर आए प्रभाव का समाजशास्तरीय विश्लेषण' विषय पर एक वर्ष तक शोध करने के लिए समय निर्धारित किया गया है। डॉ. मिश्र के शोध का क्षेत्र प्रयागराज जनपद के बहादुरपुर एवं हडिया विकास खंड के गावों पर केन्द्रित रहेगा। इस शोधकार्य के माध्यम से यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि वास्तव में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा लायी गयी यह योजना कितनी सार्थक रही है और किस प्रकार महिलाओं के जीवन में इस योजना का लाभ प्राप्त हुआ है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अवलम्ब में इस प्रकार के शोधकार्यों से विश्वविद्यालय में शोधक्रियाओं में गत्यात्मक परिवर्तन देखा जा सकता है।

          वास्तव में; यह सराहनीय है कि वर्तमान सरकार ने महिलाओं की बहुआयामी विकास को केन्द्र में रखकर विभिन्न योजनाओं को लागू किया है। व्यावहारिक स्तर पर इन योजनाओं का सामाजिक परिवेश में क्या महत्व रहा है, इस शोध के माध्यम से ही जाना जा सकता है। इस दृष्टि से यह शोध अत्यन्त महत्वपूर्ण होगा और सरकार की नीतियों पर व्यापक प्रभाव डालने वाला होगा।

        डाॅ. संतेश्वर मिश्र की इस उपलब्धि पर उपकुलसिव अभय आनन्द सिन्हा, डाॅ. हिमांशु शेखर सिंह, डाॅ. राघवेन्द्र मालवीय, डाॅ. मीता रतावा तिवारी, डाॅ. अरविन्द शुक्ला, डाॅ. भूपनारायण आदि ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

Post a Comment

0 Comments