प्रयागराज: सिविल लाइंस के होटल कान्हा श्याम में प्लंबर का काम करने वाले एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह पेड़ पर लटकता हुआ उसका शव मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच कर विधिक कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि परिवारिक तनाव में आकर उसने आत्महत्या कर ली।
सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि उड़ीसा का रहने वाला 40 वर्षीय कैलाश मलिक होटल कान्हा श्याम में प्लंबर का काम करता था। वह अपनी पत्नी बच्चों भतीजा के साथ नवाब युसूफ रोड सिविल लाइंस में रहता था। शनिवार देर रात वह घर से निकला और कटहल के पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने देखा उसके परिजनों को सूचना दी। इस घटना से उसके परिवार में कोहराम मच गया। कैलाश मलिक के भतीजे प्रमोद ने पुलिस को बताया कि पारिवारिक तनाव के कारण उन्होंने आत्महत्या की है|